Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए प्रत्याशी का नाम भूले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 12 May, 2024
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक जनसभा में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी प्रत्याशी अजय निषाद का नाम भूल गए जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। बाद में खरगे के बगल में खड़े निषाद वीडियो में खुद उन्हें अपना नाम बताते हुए दिखाई दिए। मुज़फ्फरपुर लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होगा।