रोज़ डीजी मैडम के मुख से गालियां सुन रहा हूं, मन द्रवित है: बिहार के पुलिस अफसर विकास वैभव
बिहार में तैनात आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने बुधवार देर रात ट्वीट किया, "प्रतिदिन...अनावश्यक ही डीजी मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं (रिकॉर्ड भी किया)। परंतु #यात्री_मन आज वास्तव में द्रवित है।" आईजी (होमगार्ड ऐंड फायर सर्विस) पद पर कार्यरत वैभव ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया है। गौरतलब है, शोभा ओहटकर राज्य में डीजी (होमगार्ड) हैं।
read more at हिन्दुस्तान


