15-17 आयुवर्ग के 70% लाभार्थियों को अब तक दी गई कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को बताया कि देश में अब तक 15-17 आयुवर्ग के 70% लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई। उन्होंने ट्वीट किया, "दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को और मजबूत कर रहा युवा भारत।" गौरतलब है, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 1,72,86,22,740 डोज़ (पहली और दूसरी) दी गई हैं।
read more at Twitter


