Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत को इस महीने मिलेगी अपने नागरिकों के स्विस बैंक खातों की तीसरी सूची

short by रौनक राज / on Sunday, 12 September 2021
भारत को इस महीने स्विट्ज़रलैंड के साथ सूचना के स्वत: आदान-प्रदान समझौते के तहत अपने नागरिकों के स्विस बैंक खातों की तीसरी सूची मिलेगी। इस बार भारत को जो ब्योरा मिलेगा उसमें पहली बार भारतीय नागरिकों की वहां मौजूद रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज़ की जानकारियां शामिल होंगी। वहीं, गैर-लाभकारी संगठनों में किए गए योगदान की जानकारी इस समझौते से बाहर है।