राजस्थान में शराब की बिक्री पर 23 नवंबर की शाम से 25 नवंबर तक लगाया गया प्रतिबंध
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनज़र राज्य में 23 नवंबर 2023 की शाम से 25 नवंबर 2023 (मतदान का दिन) को मतदान समाप्त होने तक शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया गया है। वित्त (आबकारी) विभाग के आदेश के मुताबिक, मतगणना के दिन (3 दिसंबर 2023) भी राज्य में यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
read more at राजस्थान सरकार


