बीते 3 वर्षों में यूएपीए के तहत दो समूहों को 'आतंकी संगठन' घोषित किया गया: केंद्र सरकार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को बताया कि बीते 3-वर्षों में सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम-1967 (यूएपीए) के तहत दो समूहों को 'आतंकवादी संगठन' घोषित किया। इन संगठनों में तहरीक-उल-मुजाहिदीन व जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश और इनसे जुड़ीं इकाइयां शामिल हैं। बकौल राय, आतंकी वित्तपोषण रोकने के लिए सरकार ने टेरर फंडिंग व फेक करेंसी सेल का गठन किया।
read more at Twitter


