Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय बने कर्नाटक की अंडर-14 क्रिकेट टीम के कप्तान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 19 January, 2023
पूर्व भारतीय कप्तान व भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को कर्नाटक की अंडर-14 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं जो एक इंटरज़ोनल टूर्नामेंट में अपने राज्य का नेतृत्व करेंगे। अन्वय के बड़े भाई समित भी क्रिकेटर हैं और उन्होंने 2019 में अंडर-14 मैच में दोहरा शतक जड़ा था।