Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र में नए ज़िले के नाम को लेकर भड़की हिंसा, परिवहन मंत्री के घर पर की गई आगजनी-तोड़फोड़

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 24 May, 2022
आंध्र प्रदेश के नवगठित ज़िले कोनासीमा का नाम बदलकर बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा करने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिससे हिंसा भड़क उठी। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री पिनिपे विश्वरूप के घर में आगजनी और तोड़फोड़ की। हालांकि पुलिस ने मंत्री और उनके परिवार को सुरक्षित निकाल लिया।