चेन्नई एयरपोर्ट पर रूसी दंपति से ₹20 लाख की नकदी की गई बरामद, हिरासत में लिए गए
तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक रूसी दंपति के पास से ₹20 लाख की नकदी बरामद की गई जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने कहा कि रूसी दंपति के पास नकदी के संबंध में वैध कागज़ात नहीं थे। रूसी दंपति घरेलू उड़ान से दिल्ली से चेन्नई पहुंचे थे।
read more at दिप्रिंट


