Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के 3 अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, मौके पर भेजी गईं दमकल विभाग की गाड़ियां

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 17 May, 2024
दिल्ली के 3 अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को आग लग गई। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद दमकल विभाग की 15 गाड़ियां भेजी गईं जबकि कीर्ति नगर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद 25 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कालकाजी मेट्रो स्टेशन के पास एक बैंक्वेट हॉल में भी आग लगी है।
read more at X