रोहित शर्मा समेत 3 भारतीय खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच से हुए बाहर
बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को होने वाले आखिरी वनडे मैच से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर और कुलदीप सेन बाहर हो गए हैं। दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान रोहित के अंगूठे में चोट लग गई थी। चाहर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है जबकि सेन पीठ में तकलीफ के कारण बाहर हो गए हैं।
read more at ICC


