एयरक्राफ्ट में भी हो रहा है रोडरेज: पायलट पर हाथ उठाए जाने को लेकर पेटीएम के सीईओ
दिल्ली में उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर यात्री द्वारा हाथ उठाए जाने पर पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट किया है, "एयरक्राफ्ट में भी रोडरेज हो रहा है।" उन्होंने लिखा, "हम सब समझते होंगे कि क्रू को एटीसी गाइड करता है और फ्लाइट में देरी वे खुद नहीं करते। यह अस्वीकार्य है।"
read more at ABP न्यूज़


