Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 'डब्बा' ट्रेडिंग जिसको लेकर एनएसई ने निवेशकों को दी चेतावनी?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 10 April, 2023
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को गारंटी रिटर्न देने का दावा कर 'डब्बा' ट्रेडिंग चलाने वाले गिरोह के खिलाफ चेतावनी दी है। 'डब्बा' ट्रेडिंग शेयरों की ट्रेडिंग का एक अवैध तरीका है जिसमें ऑपरेटर्स स्टॉक एक्सचेंज प्लैटफॉर्म के बाहर शेयरों के लेनदेन को अंजाम देते हैं। एनएसई ने कई कंपनियों को 'डब्बा' या अवैध ट्रेडिंग में संलिप्त पाया है।