Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान की महिला अधिकारी ने फिलिस्तीन के समर्थन में लगाया 'जंग का हिस्सा बनें' का स्टेटस

short by खुशी / on Tuesday, 17 October, 2023
इज़रायल-हमास की जंग के बीच कोटा (राजस्थान) में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की महिला अधिकारी द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में वॉट्सऐप स्टेटस लगाने का मामला सामने आया है। महिला ने 'इज़रायल की चीज़ों का बहिष्कार कर जंग का हिस्सा बनें' का स्टेटस लगाया था। वहीं, मामला सामने आने पर महिला अधिकारी ने कहा कि उसके 8-वर्षीय बेटे ने स्टेटस लगाया था।