Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर टायर जलाकर किया प्रदर्शन

short by अनिल कुमार / on Sunday, 22 October, 2023
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से 'नाखुश' बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयपुर में पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक अशोक लाहोटी को टिकट न मिलने पर उनके समर्थन में नारेबाज़ी की व मुख्यालय के बाहर टायर जलाकर विरोध जताया। एक कार्यकर्ता ने कहा, "हमारी बात नहीं सुनी जाएगी तो हम इस्तीफा देंगे।"