हर महीने ₹2,000 करोड़ की ज़रूरत है, ईडी कारोबार बाधित करने की कोशिश कर रही: वीवो इंडिया
ईडी द्वारा अपने बैंक खाते फ्रीज़ किए जाने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची वीवो इंडिया ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि रेंट, वेतन देने और दैनिक कारोबार संचालन आदि के लिए कंपनी को हर महीने करीब ₹2,826 करोड़ की ज़रूरत होती है। वीवो ने आरोप लगाया कि ईडी उसके कारोबार में 'रुकावट' पैदा करने का प्रयास कर रही है।


