Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेवलॉन द्वारा दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन के बाद उसे खरीदने पर विचार कर रही रिलायंस: खबर

short by shashank mishra / on Friday, 17 June, 2022
ईटी नाउ के मुताबिक, अमेरिका में 90-साल पुरानी कॉस्मेटिक कंपनी रेवलॉन द्वारा दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन किए जाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ उसे खरीदने पर विचार कर रही है। रेवलॉन पर अरबों डॉलर का कर्ज़ है और उसने इस हफ्ते चैप्टर 11 की कार्यवाही शुरू की है। खबर के बाद रिलायंस के शेयर 1.76% चढ़कर बंद हुए।
read more at Reuters