Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2018 से 2021 तक साइबर अपराध की घटनाओं में 5 गुना से अधिक वृद्धि हुई दर्ज: केंद्र सरकार

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 8 April 2022
केंद्र सरकार ने एक संसदीय पैनल को बताया है कि देश में साइबर अपराध व धोखाधड़ी की घटनाओं में 2018 से 2021 तक 5 गुना से ज़्यादा वृद्धि हुई है। बकौल सरकार, साइबर अपराध की घटनाओं की संख्या 2018 में 2,08,456 से बढ़कर 2021 में 14,02,809 हो गई। 2022 के पहले दो महीनों में 2,12,485 ऐसे मामले सामने आए हैं।
read more at Hindustan Times