Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 50 बच्चे हुए बीमार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 13 September, 2023
सीतामढ़ी (बिहार) के डुमरा प्रखंड के एक प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 50 बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। बकौल रिपोर्ट्स, खाने में छिपकली थी जिसकी शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है। 5 बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया जबकि खाने को नष्ट कर दिया गया।