संजय राउत ने राहुल गांधी का लिखा पत्र शेयर किया, कहा- यकीन है ये भी गुज़र जाएगा
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस पत्र को शेयर किया जिसमें ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने अपना समर्थन दिखाया है। राउत ने राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा, "मुझे यकीन है ये वक्त भी गुज़र जाएगा।" बकौल राउत, केंद्रीय एजेंसियां एक पार्टी के गुलाम की तरह व्यवहार कर रही हैं।
read more at ABP न्यूज़


