दिल्ली के कोर्ट में विभव की अग्रिम ज़मानत याचिका पर हुई सुनवाई, नहीं मिली राहत
दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट ने 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को राहत देने से इनकार कर दिया है। लोक अभियोजक ने कोर्ट को बताया कि विभव को मामले में शाम 4:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका निरर्थक हो गई है।
read more at हिन्दुस्तान


