बिहार में तेजस्वी के बर्थडे से पहले लगा 'भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई' लिखा पोस्टर
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन से पहले पटना में उनको बधाई देने से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। आरजेडी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर पर लिखा है, "बिहारवासियों की तरफ से भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को 34वें जन्मदिन की ढेर सारी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।" गौरतलब है, 9 नवंबर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है।
read more at ABP न्यूज़


