Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक सरकार चुकाएगी पीएम मोदी के मैसूरु के होटल में ठहरने का ₹80 लाख का बिल

short by तान्या झा / on Monday, 27 May, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अप्रैल-2023 में मैसूरु (कर्नाटक) के होटल में ठहरने का ₹80 लाख का बिल कर्नाटक सरकार चुकाएगी। वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति जैसे गणमान्य व्यक्तियों के आने पर उनकी मेज़बानी करना राज्य सरकार की परंपरा है। दरअसल, होटल ने 1 जून तक बिल नहीं चुकाने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।