रोहित शर्मा ने छक्का जड़ने के बाद अंपायर को दिखाए अपने बाइसेप्स, तस्वीरें हुईं वायरल
वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने छक्का जड़ने के बाद ऑन-फील्ड अंपायर मरे इरास्मस को अपने बाइसेप्स दिखाए। बाइसेप्स दिखाते रोहित की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। गौरतलब है कि अपनी पारी के दौरान रोहित वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी बने।
read more at CricTracker


