यूपी में ईद की नमाज़ पढ़ने जा रहे 3 दोस्तों समेत 5 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को टैंकर की टक्कर से 2 बाइकों पर सवार 5 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बाइक पर 3 दोस्त ईद की नमाज़ पढ़ने और दूसरी बाइक पर दंपति ईद मिलन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया।
read more at News18 हिंदी


