Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज्ञानवापी मस्जिद में देवी-देवताओं की कलाकृतियां व नागफन जैसी आकृति देखी गई: वकील मिश्रा

short by shashank mishra / on Thursday, 19 May, 2022
वकील अजय मिश्रा ने बताया है कि वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में देवी-देवताओं की कलाकृतियां देखी गईं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया, "विवादित स्थल की बैरिकेडिंग के बाहर...पुराने मंदिरों का मलबा मिला...और शेषनाग की कलाकृति और नागफन जैसी आकृति भी देखी गई।" वाराणसी की अदालत ने मस्जिद में वीडियो सर्वे का नेतृत्व करने वाले एडवोकेट-कमिश्नर मिश्रा को मंगलवार को हटाया था।