बूस्टर डोज़ फिलहाल सही नहीं, हमारा ध्यान वयस्क आबादी के पूर्ण टीकाकरण पर: आईसीएमआर
आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल सरकार का पूरा ध्यान समस्त वयस्क आबादी के पूर्ण टीकाकरण पर है। उन्होंने कहा कि इस समय कोविड-19 वैक्सीन के बूस्टर डोज़ की बात करना सही नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक भारत की करीब 69% वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम-से-कम एक खुराक लगा दी गई है।
read more at ANI


