जहांगीरपुरी में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद हुई तोड़-फोड़ को गंभीरता से लेंगे: एससी
जहांगीरपुरी (दिल्ली) में तोड़-फोड़ की कार्रवाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, "मेयर...को यथास्थिति बरकरार रखने के फैसले के बारे में...सूचित किए जाने के बावजूद हुई कार्रवाई पर गंभीरता से विचार करेंगे।" दरअसल, सुबह करीब 10:15 बजे शुरू हुई कार्रवाई दो घंटे तक चलती रही, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सुबह 11 बजे यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे।


