ब्लू ओरिजिन का मानव रहित रॉकेट लॉन्च के एक मिनट बाद धरती पर हुआ क्रैश, वीडियो सामने आया
जेफ बेज़ोस की स्पेस ट्रैवल कंपनी ब्लू ओरिजिन का एक रॉकेट सोमवार को लॉन्च होने के बमुश्किल एक मिनट बाद धरती पर क्रैश हो गया। अबॉर्ट सिस्टम चालू होने के बाद बिना क्रू वाले इस कैप्सूल को पैराशूट के ज़रिए धरती पर लाया गया। लॉन्च कमेंट्री में कहा गया, "ऐसा लगता है...कोई गड़बड़ी हुई है...यह योजना का हिस्सा नहीं था।"
read more at Hindustan Times


