Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा की लाल चींटियों की चटनी को मिला जीआई टैग

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 10 January, 2024
ओडिशा में लाल चींटियों से बनाई जाने वाली 'सिमिलिपाल काई चटनी' को हाल ही में जीआई टैग दिया गया है। यह मयूरभंज में आदिवासियों का एक पारंपरिक व्यंजन है जिसे मयूरभंज और सिमिलिपाल के जंगलों में पाई जाने वाली चींटियों से बनाया जाता है। इसे प्रोटीन, कैल्शियम, ज़िंक, विटामिन बी-12 और आयरन जैसे पोषक तत्वों का स्रोत माना जाता है।