नोएडा में कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले 3 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने सोमवार को उत्तम नगर से कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ठगने के आरोप में 3 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, आरोपी सोशल मीडिया पर फर्ज़ी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते व पीड़ित को विश्वास में लेकर विदेश से कीमती उपहार भेजने का झांसा देते थे। बाद में कस्टम के नाम पर धोखाधड़ी करते थे।


