'कभी खुशी...' बनाने में ₹54.5 करोड़ खर्च हुए थे, यह बजट से ₹30 करोड़ ज़्यादा था: निखिल आडवाणी
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के असिस्टेंट डायरेक्टर रहे निखिल आडवाणी ने बताया है कि फिल्म बनाने में कुल ₹54.5 करोड़ खर्च हुए थे जो निर्धारित बजट से ₹30 करोड़ ज़्यादा था। उन्होंने कहा, "(दिवंगत फिल्ममेकर) यश जौहर के एक करीबी ने बड़े स्तर पर उनकी आर्थिक मदद करने से मना किया था...यश जी ने खुद ही पैसे लगाए थे।"


