थाईलैंड की खाड़ी में जहाज़ में आग लगने पर बचने के लिए समुद्र में कूदे 108 लोग, सभी हैं सुरक्षित
थाईलैंड की खाड़ी में गुरुवार को सूरत थानी प्रांत से जा रहे एक जहाज़ में भीषण आग लग गई जिससे बचने के लिए उसपर सवार 108 लोग समुद्र में कूद गए। प्रांत के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है। जहाज़ पर सवार 108 लोगों में से 97 यात्री थे।
read more at भाषा


