Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आखिरी तिमाही में एलआईसी का आईपीओ लाने की योजना पर जारी है कामः दीपम सचिव

short by अंकित कुमार / on Sunday, 19 December 2021
निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांता पांडेय ने ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज़ किया जिसमें कहा गया था कि एलआईसी का आईपीओ चालू वित्त वर्ष में आने की संभावना नहीं है। पांडेय ने कहा, “यह बार-बार कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में आईपीओ लाने की योजना पर काम जारी है।”
read more at Twitter