कौन थे ओआरएस के जनक दिलीप महालनोबिस जो मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे?
सरकार ने ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) के जनक और दिवंगत वैज्ञानिक दिलीप महालनोबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाज़ने का एलान किया है। बतौर बाल रोग विशेषज्ञ काम करने के बाद 1966 में दो डॉक्टरों के साथ महालनोबिस ने ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी (ओआरटी) पर काम करना शुरू किया और फिर ओआरएस विकसित किया। उनका बीते साल निधन हो गया था।
read more at ABP न्यूज़


