Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मिडल ईस्ट में विमानों का जीपीएस सिग्नल जाने की खबरों के बीच भारतीय एयरलाइनों को अलर्ट जारी

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 24 November, 2023
मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया) के हवाई क्षेत्र में पिछले दिनों ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) के जाम होने और स्पूफिंग की रिपोर्ट्स के बाद डीजीसीए ने सभी भारतीय एयरलाइनों को एडवाइज़री जारी की है। डीजीसीए ने खतरे की निगरानी करने और ऐनालिसिस नेटवर्क बनाने को कहा है। सितंबर में ईरान के पास कई फ्लाइट्स का नेविगेशन सिस्टम प्रभावित हुआ था।