ममता बनर्जी ने मुंबई में शरद पवार से की मुलाकात, कहा- अब कोई यूपीए नहीं है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। बैठक के बाद ममता ने कहा कि आज देश की जो परिस्थिति है, उसके लिए एक मज़बूत विकल्प की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "हमने शरद जी के साथ लंबे समय तक काम किया है...हमें लड़ना होगा...अब यहां कोई यूपीए नहीं है।"
read more at Times Now नवभारत


