Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नीदरलैंड्स में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन रोकने के लिए चलाया गया बुलडोज़र

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 8 May, 2024
नीदरलैंड्स की ऐम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन के समर्थन में जारी प्रदर्शन को रोकने के लिए मंगलवार को बुलडोज़र के ज़रिए वहां लगाए गए कैंप्स को हटाया गया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। प्रदर्शनकारियों ने 'फिलिस्तीन को आज़ाद करो' के नारे लगाए और पुलिस ने उनके खिलाफ लाठियां चलाईं। पुलिस ने 120 से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।