Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआईटी बॉम्बे के कैंटीन कर्मचारी ने हॉस्टल के बाथरूम से छात्रा का वीडियो किया रिकॉर्ड

short by रौनक राज / on Tuesday, 20 September 2022
आईआईटी बॉम्बे के एक कैंटीन कर्मचारी को हॉस्टल के बाथरूम से एक छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने बाथरूम की खिड़की से आरोपी का फोन देखकर हॉस्टल काउंसिल और अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। कर्मचारी कथित तौर पर बाथरूम के अंदर का वीडियो बनाने के लिए पाइप के सहारे चढ़ा था।