वंदे भारत एक्सप्रेस में पेशाब करने चढ़ा शख्स पहुंचा भोपाल से उज्जैन; लगा ₹1,020 जुर्माना
हैदराबाद के एक व्यापारी पर भोपाल से इंदौर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में पेशाब करने के लिए बिना टिकट चढ़ने पर ₹1,020 का फाइन लगा है। परिवार संग सिंगरौली (मध्य प्रदेश) जा रहा शख्स जब पेशाब कर वॉशरूम से निकला तो ट्रेन चलने लगी। इसके बाद ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर वह उतरा और बस से वापस भोपाल लौटा।
read more at ABP न्यूज़


