चालू वित्त वर्ष में 9.5% की वृद्धि दर हासिल करने का भरोसाः आरबीआई गवर्नर
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भरोसा जताया है कि देश की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2021-22 में 9.5% के वृद्धि पूर्वानुमान को हासिल कर लेगी। बकौल दास, सरकार व आरबीआई के विभिन्न उपायों से अनुमान से ज़्यादा रिकवरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राजकोषीय एवं कर से जुड़े सुधारों ने वृद्धि और विश्वास बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
read more at अमर उजाला


