Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

व्यापारी के पीछे 4 लोग 282 किलोमीटर तक बाइक पर पहुंचे मुंबई, लूटे ₹15 लाख; हुए गिरफ्तार

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 16 April 2022
मालेगांव से मुंबई (महाराष्ट्र) 282 किलोमीटर तक 26-वर्षीय व्यापारी का बाइक से पीछा कर चाकू की नोक पर उससे ₹15 लाख लूटने के आरोप में मुंबई पुलिस ने नासिक से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी 2-महीने से व्यापारी पर नज़र रखे हुए थे और उन्हें पता चला कि वह हर रविवार पैसे लेकर मुंबई जाता है।