Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओबीसी समाज के दूल्हे के घोड़ी की सवारी करने पर गुजरात में हुई पत्थरबाज़ी, 70 गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 29 May, 2022
बनासकांठा (गुजरात) में ओबीसी समाज के दूल्हे की बारात पर पत्थरबाज़ी में 8 पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने के बाद 70 लोग गिरफ्तार हुए हैं। भारी सुरक्षा के बीच बारात निकाली गई थी और भीड़ ने दूल्हे द्वारा घोड़ी की सवारी करने का विरोध किया था। एक इंस्पेक्टर के अनुसार, एक आरोपी ने उन्हें डंडे से पीटा था।