संविधान में संशोधन को लेकर हेगड़े की टिप्पणी उनके निजी विचार, स्पष्टीकरण मांगेंगे: बीजेपी
कर्नाटक बीजेपी ने पार्टी सांसद अनंत हेगड़े की संविधान में संशोधन को लेकर की गई टिप्पणी को उनका निजी विचार बताया है। बीजेपी ने कहा, "हेगड़े से इसपर स्पष्टीकरण मांगेंगे।" हेगड़े ने कहा था, "कांग्रेस ने हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए संविधान में बदलाव किया...अगर इसे बदलना है तो दोनों सदनों में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत ज़रूरी है।"
read more at दिप्रिंट


