पंजाब में 'ज़हरीली शराब' पीने से 3 लोगों की हुई मौत, एसआईटी की गई गठित
संगरूर (पंजाब) में कथित तौर पर 'ज़हरीली शराब' पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है। स्पेशल डीजीपी (लॉ ऐंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला के मुताबिक, मामले में एसआईटी गठित की गई है और कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बक़ौल रिपोर्ट्स, इन लोगों ने मंगलवार रात 'ज़हरीली शराब' का सेवन किया था।
read more at इंडिया टीवी


