एमपी में पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में शख्स ने पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या
पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में अपने 70-वर्षीय पिता पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार किए। पुलिस ने बताया कि शख्स के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा


