विवादित डियो के ऐड को लेकर स्वाति मालीवाल ने लेयर कंपनी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने परफ्यूम ब्रैंड लेयर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा, "ऐसी गंदगी की हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।" गौरतलब है, लेयर के 'शॉट' डियो के विज्ञापनों को लोगों ने 'रेप को बढ़ावा देने वाला' बताया था।
read more at The Quint


