परीक्षा देने जा रहे 4 छात्रों को राजस्थान में तेज़ रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत
राजस्थान के धौलपुर में गुरुवार को बीएड की परीक्षा देने जा रहे 4 छात्रों को तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 3 की मौत हो गई जबकि एक छात्र घायल हो गया। बकौल पुलिस, छात्र मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र जा रहे थे और जब वह सड़क किनारे रुके हुए थे उसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
read more at ABP न्यूज़


