सरफराज़ खान के रैंप शॉट जड़कर चौका लगाने के बाद मार्क वुड ने उन्हें किया स्लेज
धर्मशाला टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान द्वारा रैंप शॉट जड़कर चौका लगाने के बाद इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड ने उन्हें स्लेज किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वुड उनकी ओर देखते हुए कुछ कहते दिखे। गौरतलब है, भारत की पहली पारी में सरफराज़ ने 60 गेंदों पर 56 रन बनाए।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


