अपने धर्म का पालन करें लेकिन अपशब्द नहीं कहें और ना ही हेट स्पीच में शामिल हों: उप-राष्ट्रपति
भारत के उप-राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने केरल कैथोलिक समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा है, "अपने धर्म का पालन करें लेकिन अपशब्द ना कहें और ना ही हेट स्पीच व ऐसे किसी लेखन में शामिल हों।" उन्होंने कहा कि हर भारतीय के खून में धर्मनिरपेक्षता है और भारत अपनी संस्कृति और विरासत के लिए दुनियाभर में सम्मानित है।


